भोगांव: बेवर-नवीगंज हाईवे पर सड़क हादसे में खाई में गिरी कार, 8 लोग हुए घायल
बेवर-नबीगंज हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। यह हादसा नबीगंज टोल प्लाजा के पास हुआ, जिसमें कार सवार छह लोग और बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने का प्रयास कर रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।