लोहरदगा: भाजपा जिला कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान पर कार्यशाला, सांसद आदित्य साहू व सरोज सिंह रहे मौजूद
लोहरदगा भाजपा जिला कार्यालय में रविवार शाम 3:15 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अध्यक्षता में "हर घर तिरंगा" अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू तथा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।