फरसाबहार: बारिश से पहले घरों की मरम्मत में जुटे ग्रामीण
बारिश से पहले घरों की मरम्मत में जुटे ग्रामीण गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अंकिरा सहित सिकिरमा, सागजोर, बोखी और भालूमुण्डा गांवों में ग्रामीण बारिश से पहले अपने घरों की मरम्मत और सजावट करते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात में घरों में पानी ना गिरे, इसके लिए छप्पर और दीवारों को अभी से ठीक किया जा रहा है।