शनिवार की शाम 6 बजे कांधला थाने से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील निवासी ग्रामीण नरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। केस दर्ज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जा रही है।