तहसील रामसनेहीघाट के सराय बरई में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव टिकैत नगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद गुप्ता राज्य मंत्री सतीश शर्मा के प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी पूरेडलई ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार शाम 4:30 बजे जानकारी दी।