करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने सुंदरपुरा गांव स्थित निज आवास पर जनसुनवाई की है। विधायक के निजी प्रवक्ता युवराज सिंह ने मंगलवार शाम 4:00 बजे बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्र के गांव भंवाडी, रीठौली, टोडूपुरा, गढी आदि गांवों से आए लोगों ने बिजली पानी सड़क की समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया।