नानपारा: नया पुरवा में विधायक प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ने गरीब परिवारों के बीच जाकर मनाई दीपावली, खिले चेहरे
मिहींपुरवा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 के नयापुरवा मोहल्ले के ग्रामीणों के परिवारों के बीच पहुंचे। जहा विधायक प्रतिनिधि एवं नगरपंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों संग उनके घरो में दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात सभी परिवारों के बच्चों को कपड़े व मिठाइयां वितरित किये तथा उनके साथ पटाखे फोड़ दीपावली की खुशियां साझा की।