इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन के पास इटावा भरथना रोड पर डिवाइडर से टकराकर पलटी पिकअप, चालक मामूली घायल
Etawah, Etawah | Dec 15, 2025 इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन के पास भरथना-इटावा रोड रेलवे ओवर ब्रिज के पास रविवार रात्रि 1 बजे डिवाइडर से एक पिकअप टकरा कर पलट जाने से चालक मामूली घायल हो गया। लखनऊ निवासी चालक सुमित ने बताया वह लखनऊ से मध्य प्रदेश सब्जी लेने के लिये जा रहा था। अचानक उसकी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिससे उसके चोट आ गयी। राहगीरों ने उसकी मदद कर उपचार कराया।