नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पीपलू क्षेत्र के गहलोद गांव में हमले की घटना में दो युवकों के घायल होने में इलाज के दौरान एक युवक की मौत मामले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे बेनीवाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिक्रिया दी और लिखा कि उन्होंने डीजीपी से बात की है।