बरेली: दो माह की दूध पीती बच्ची को मां से छीना, आरोपी खुलेआम घूमकर जान से मारने की दे रहे धमकी, SSP बरेली से की शिकायत
पीड़िता का आरोप है कि अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं और उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं — “तूने मुकदमा लिखाकर हमारा क्या बिगाड़ लिया, अब जान से मार देंगे और दूसरा विवाह करेंगे।”पीड़िता ने बताया कि उसकी दो माह की दूधपीती बच्ची को भी अभियुक्त जबरन अपने पास रखे हुए हैं, और उसे वापस नहीं दे रहे। महिला ने जिलाधिकारी और SSP बरेली से गुहार लगाई है