जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस अवर निरीक्षक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. जहां प्रथम पाली में कुल 8,720 परीक्षार्थियों में 6,772 उपस्थित एवं 1,948 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.