हरदोई: चठिया गांव में छत से गिरकर युवक की मौत, तिलक समारोह में शामिल होने गया था परिवार, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Hardoi, Hardoi | Apr 21, 2026 हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भतीजी के तिलक समारोह में शामिल होने गए थे,जिससे वह घर में अकेला था।जानकारी के मुताबिक मझिला थाना क्षेत्र के चठिया गांव निवासी दीना मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था।