मोतिहारी: जिले के गंडक कॉलोनी पहाड़पुर में पुलिस ने छापेमारी कर एक कुख्यात अपराधी को एक देसी कट्टा एवं गोली के साथ किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के गंडक कॉलोनी पहाड़पुर में छापेमारी कर कुख्यात अपराधी यशवंत गिरी को पुलिस एक देसी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया हैं। 472 ग्राम चरस भी बरामद हुआ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डीएसपी रंजन कुमार ने बताया की करीब आधा दर्जन कांडों में वांछित था। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर,थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस शामिल रहे।