मेरठ: टीपीनगर क्षेत्र में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल पर मकान मालिक ने किया जानलेवा हमला, लोहे की रॉड से पीटा
Meerut, Meerut | Aug 14, 2024 टीपीनगर थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ मकान मालिक द्वारा जानलेवा हमले का एक मामला प्रकाश में आया है। हेड कांस्टेबल का मकान मालिक से 1 लाख रुपये को लेकर विवाद चल रहा है। मकान मालिक के हमले में हेड कांस्टेबल के सिर और पैर में गभीर चोट आई थी। शिकायत के बाद भी हेड कांस्टेबल को अपनी ही पुलिस से न्याय नहीं मिला।