मेरठ: नौचंदी थाना क्षेत्र में चोरी के इरादे से मकान में घुसे चोर पर भागने के दौरान गिरी दीवार उपचार के दौरान मौत
Meerut, Meerut | Aug 14, 2024 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित जयदेवी नगर गली नंबर 7 के रहने वाले सुनील के मकान में सोमवार देर रात करीब 2 बजे एक अज्ञात चोर चोरी के इरादे से घुसने का प्रयास करने लगा। चोर की आहट सुनकर परिवार वालों की आंख खुल गई और परिवार के लोग चोर के पीछे दौड़ने लगे तभी भागने के दौरान चोर निर्माणा धीन मकान की दीवार फांदने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दीवार गिर गई।