सिंगरौली: सिंगरौली में भाजपा के 19 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी, जयंत और बरगवां के नाम पर संशय
भाजपा ने सिंगरौली जिले के 19 मंडल अध्यक्षों की सूचित जारी कर दी है जबकि जयंत व बरगवां में अभी नाम फाईनल नहीं हो पाया है। बता दें कि ये लिस्ट भाजपा के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन व जिले के पर्यवेक्षक रामलाल रौतेल की सहमति से जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक श्रीवास्तव द्वारा जारी की गई है।