सांगानेर: जयपुर-सीकर सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर के बाद डिवाइडर से भिड़ी एंबुलेंस, 6 लोग गंभीर घायल
सीकर सड़क मार्ग स्थित हरमाड़ा इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सीकर रोड पर नींदड़ आवासीय योजना के सामने एक तेज रफ्तार बस ने कहर बरपाया। बस ने आगे चल रही बोलेरो को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर डिवाइडर लांघ गई और दूसरी लेन में सामने से आ रही एम्बुलेंस से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस और बोलेरो से टकरा गई।