बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ, जीएसटी समस्याओं पर हुई चर्चा
राज्य कर विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापारियों और अधिकारियों के बीच खुली चर्चा हुई। शाम 4 बजे तक हुए कार्यक्रम में जीएसटी उपायुक्त अनिल कुमार, सहायक आयुक्त अनिल कुमार यादव एवं राज्य कर अधिकारी सिकंदर वर्मा ने व्यापारियों को जीएसटी नियमों, रिटर्न फाइलिंग और ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी दी।