बिहारीगंज पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान दो बाइक सवारों को शराब के साथ गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहनपुर निस्फ निवासी गणपति कुमार और भवेश कुमार के रूप में हुई। तलाशी में दोनों से कुल 2 लीटर 500 एमएल देशी चुलाई शराब बरामद हुई, जबकि उनकी दो मोटरसाइकिलें भी जप्त की गईं। दोनों आरोपितों को शराबबंदी उल्लंघन के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।