मेरठ: दुकानों की सीलिंग देखकर कारोबारी को हार्ट अटैक, मेरठ में महिला फूट-फूटकर रोई; व्यापारी बोले- अफसरों की बेईमानी
Meerut, Meerut | Apr 8, 2026 मेरठ में शास्त्रीनगर की सेंट्रल मार्केट की सीलिंग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। अफसर सीलिंग करने पहुंचे तो नाराज कारोबारियों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारी को हार्टअटैक आ गया। साथी कारोबारी उन्हें टांगकर एम्बुलेंस तक ले गए। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।