डीग: कोरेर गांव में कारे पहलवान की 34वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
क्षेत्र के गांव कोरेर में सोमवार को महान अखाड़ा परंपरा के प्रतीक रहे कारे पहलवान की 34वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर गांव के लोगों, खेल प्रेमियों और बुजुर्गों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।