सूरजपुर: बतरा डेम हादसे में तीसरे दिन मिला तीसरा शव, तीनों लापता मछुआरों के शव बरामद
बतरा डेम हादसा: तीसरे दिन मिला तीसरा शव, तीनों लापता मछुआरों के शव बरामद सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित बतरा डेम में नाव पलटने से डूबे तीन लोगों में से तीसरे व्यक्ति का शव भी बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही हादसे में लापता सभी तीन लोगों के शव मिल चुके हैं। जानकारी के अनुसार, दो नावों में सवार कुल 9 लोग मछली पकड़ने के लिए बतरा डेम गए थे।