एटा: शांति भंग के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने गंगनपुर के एक युवक को किया गिरफ्तार
Etah, Etah | Feb 25, 2024 जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के चलते कोतवाली नगर पुलिस ने गांव गंगनपुर के रहने वाले राघवेंद्र पुत्र जगतपाल को शांति भंग के मामले में गिरफ्तार किया है। आपको यह भी बता दें जमीन के मामले में इनको गिरफ्तार किया गया है, वही आवश्यक कार्यवाही की जा रही है