एटा: PAC बटालियन के समीप कार ने हाथ ठेला चालक को मारी टक्कर, घायल युवक को लोगों ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
Etah, Etah | Feb 25, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित पीएसी बटालियन के समीप तेज रफ्तार कार ने हाथ ठेला चालक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को अपने निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घायल की पहचान राजू पुत्र गोपाल निवासी रारपट्टी बदरिया कोतवाली देहात के रूप में हुई है।