एटा: दवा लेकर वापस आते समय दंपति की बाइक में डीसीएम ने मारी टक्कर दोनों हुए घायल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Etah, Etah | Feb 25, 2024 जैथरा चौराहे के पास दवा लेकर वापस आते समय दंपति की बाइक में डीसीएम ने मारी टक्कर दोनों हुए घायल एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती। 26 वर्षीय घनश्याम पुत्र विक्रम यह थाना क्षेत्र मलावन के अंतर्गत रामनगर के रहने वाले हैं। यह अपनी पत्नी सोनी उम्र 30 वर्ष के साथ दवा लेने बाइक से कायमगंज गए थे हां से लौटते समय जैथरा में चौराहे के पास इनकी बाइक मे डीसीएम ने टक्कर मार दी।