झालरापाटन: वेयरहाउस के सामने हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल
वेयरहाउस के सामने हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया मजदूर झालावाड़ के ही गुराडिया गांव का रहने वाला अशोक है। वह किराए का कमरा लेकर झालावाड़ में मजदूरी करता है आज दोपहर वह मजदूरी की तलाश में झालावाड़ से झालरापाटन की ओर जा रहा था उसी समय दुर्घटना हुई।