भरथना: बकेवर के लोहियानगर में पंखे का तार लगाते समय महिला को लगा करंट
बकेवर थाना कस्बा क्षेत्र के लोहिया नगर में घर के अंदर पंखे का तार लगाते समय एक महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल 50 शैय्या अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायल महिला की पहचान रूपा (28) पत्नी दीपू निवासी लोहिया नगर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई।