अमरोहा: अमरोहा के आम की मिठास का विदेशों में जलवा, 400 टन से अधिक के मिले ऑर्डर
Amroha, Amroha | Jun 7, 2026 आम की खुशबू और मिठास के लिए मशहूर अमरोहा का आम अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रहा है। इस सीजन में अमरोहा के चौसा और लंगड़ा आम की मांग खाड़ी देशों के साथ-साथ रूस, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, लंदन और मलेशिया तक पहुंच गई है। विभिन्न देशों से 400 टन से अधिक आम के ऑर्डर मिलने के बाद निर्यात की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।