नानपारा: नानपारा में नई तहसील भवन से शोभायात्रा निकाली गई, भव्य समारोह का हुआ आयोजन
नानपारा नगर में पंचवटी श्रीसीताराम के संस्थापक पंडित रवि शंकर महाराज गुरुभाई का आगमन हुआ। नई तहसील भवन से उनका भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद गाजे-बाजे के साथ एक शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सतरूपा अष्टभुजा दुर्गा मंदिर, कृष्णपुरी, रुपईडीहा रोड तक पहुंची। यहां गुरुजी महाराज द्वारा विधि-विधान से मैया के नव रूपों, भगवान भैरो जी और भगवान की पूजा की।