नानपारा: बाबागंज में धनुष यज्ञ मेले का उद्घाटन विधायक ने फीता काटकर किया, मेला 1 महीने तक चलेगा
बाबागंज में परमहंस कुट्टी पर एक माह तक चलने वाले धनुष यज्ञ मेले का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। नानपारा के विधायक राम निवास वर्मा ने जनप्रतिनिधयों के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में जिले के अलावा विभिन्न प्रांतों से पहुंचने लोगों ने दुकाने सजाई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए विविध प्रकार के झूले आकर्षण का केन्द्र हैं। श्रद्धालुऔ की भीड़ रही।