नानपारा: रूपईडीहा में धर्म रक्षा समिति ने अयोध्या धाम में श्री राम के ध्वजा रोहण के अवसर पर हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया
रूपईडीहा नगर पंचायत के दशहरा बाग परिसर में मंगलवार को धर्म रक्षा समिति के कार्यालय का भव्य उद्घाटन धार्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। श्रीअयोध्याधाम में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ।