मरवाही: जीपीएम में पेंड्रारोड़ एसडीएम कार्यालय के गार्ड रूम में निकला विशालकाय कोबरा, आरक्षक बाल-बाल बचे
बारिश के मौसम में जंगलों से निकलकर जहरीले सांप अब रिहायशी इलाकों के साथ सरकारी भवनों तक भी पहुंचने लगे हैं। जीपीएम के पेंड्रारोड स्थित एसडीएम कार्यालय से लगे ट्रेजरी गार्ड रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर मौजूद आरक्षकों को बिस्तर के नीचे फन फैलाए बैठा विशालकाय कोबरा दिखाई दिया। दोनों आरक्षक सतर्कता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकल आए।