एटा: नगला काजी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, बाइक सवार साला घायल, मौके पर पहुंची पुलिस, परिवार में मचा कोहराम
एटा के सकीट थाना क्षेत्र में नगला काजी के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान फ़िरोज़ाबाद जिले के अजय कुमार (26) के रूप में हुई है, जो घायल पवन के जीजा थे। घायल पवन बागवाला थाना क्षेत्र के उज्जैपुर निवासी हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहु