प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में सोमवार सुबह 10 बजे 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन कर राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत गाए गए तथा स्वतंत्रता संग्राम के महान सपूतों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। प्रिंस पब्लिक हाइ स्कूल, काजी बिगहा में छात्रा ने झांकी निकाली।