नावकोठी: मुहर्रम मेला सैदपुर से लापता हुए बालक का 7 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिला सुराग, बेगूसराय एसपी घटनास्थल का लिया जायजा
नावकोठी के विष्णुपुर के पंचायत सरकार भवन पर बेगूसराय एसपी मनीष कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पुलिस अधीक्षक ने मोहर्रम के दिन शाम में विष्णुपुर के 5 वर्षीय बालक मोहम्मद आर्यन के लापता हो जाने के संदर्भ में परिजनों से बातचीत कर पुलिस पदाधिकारी को बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।