गोहपारु: मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, गोहपारू पुलिस ने सरिहट गांव से किया पकड़ा
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने गुरुवार को लगभग 5:00 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी गणेश सिंह निवासी सरिहट को सरिहट गांव से पकड़कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, पुलिस ने बताया है कि यह आरोपी काफी दिनों से फरार था मुखबिर की सूचना पर सरिहट गांव से पकड़ कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।