गोहपारु: दियापीपर गांव से गोहपारू पुलिस ने ज़ब्त किया मवेशियों से भरा ट्रक
शहडोल जिले के गोहपारू पुलिस ने रविवार को लगभग 1:30 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि मवेशियों से भरा एक ट्रक पुलिस ने दियापीपर गांव से पकड़ा है, जिसमें 23 नग मवेशी लोड थे पुलिस ने मवेशियों को खन्नौधी गांव में बने गौशाला में मुक्त कराया है,और मामले पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की है,यह कार्यवाही मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की है।