गोहपारु: रामपुर झिरिया गांव के मंदिर में रामनवमी पर्व पर जवारा विसर्जन, सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को लगभग 5:50 बजे रामपुर झिरिया गांव के मंदिर में जावरा विसर्जन किया गया है, जवारा विसर्जन में सैकड़ो की तादाद पर मंदिर में श्रद्धालु मौजूद रहे हैं, जहां बड़े ही उत्साह के साथ जवारा विसर्जन किया गया है,वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की ड्यूटी भी सुरक्षा को लेकर लगाई गई थी।