राजनगर: राजनगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बावड़ी उत्सव, श्रमदान कर प्राचीन बावड़ी की सफाई और संरक्षण का दिया संदेश
राजनगर में शुक्रवार सुबह जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन और ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा की उपस्थिति में हुआ। विक्रमपुर सेक्टर के राजनगर स्थित गोकुलम बाग की प्राचीन बावड़ी में