सगड़ी: सगड़ी क्षेत्र में आपसी भाईचारे और शांति से मनाया गया बकरीद का त्योहार, लोगों में दिखा गजब का उत्साह
Sagri, Azamgarh | May 28, 2026 आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत रौनापार, बिलरियागंज, महराजगंज, जीयनपुर, चांदपट्टी व अन्य क्षेत्रों में गुरुवार को बकरीद का त्योहार पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया । लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की व एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी । वही देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई ।