मुरैना नगर: शर्मनाक तस्वीर,बड़ोखर मुक्तिधाम मार्ग पर कीचड़ का कब्जा,शव यात्रा का वीडियो वायरल ने खोली निगम की पोल।
मुरैना के बड़ोखर मुक्तिधाम मार्ग की बदहाल स्थिति का वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं। मार्ग पर कीचड़,गंदगी और जलभराव से अंतिम यात्रा में शामिल लोगों को परेशानी हुई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ।लोगों ने प्रशासन से तत्काल स्थायी समाधान की मांग की है।वीडियो पर नाराजगी बढ़ी।