महराजगंज के गोरखपुर रोड स्थित शुभम हीरो एजेंसी पर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार तड़के छापेमारी की, जो 24 घंटे से जारी है। लखनऊ से आई टीम कंप्यूटर, अकाउंट बुक, बिल व डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान एजेंसी का गेट बंद कर दिया गया, जिससे बिक्री व सर्विस ठप रही। विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।