छतरपुर शहर के चिराग ज्वैलर्स पर जीएसटी विभाग ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सतना से आई स्टेट टैक्स टीम द्वारा की जा रही है। प्रोपराइटर मनीष गुप्ता के प्रतिष्ठान पर वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत सर्च और सीजर की कार्रवाई की जा रही है।