नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत के वार्ड संख्या 11 में घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों के द्वारा सोना चांदी के जेवरात सहित 25लाख रुपए का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना के बाद जानकारी मिलते ही नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल किया ।वही पीड़ित के द्वारा नरपतगंज थाना में आवेदन दिया गया।