बहराइच: अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला जवान का शव, पुलिस जांच में जुटी
अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में जवान का शव फंदे से लटकता मिला। मामले की जानकारी मिलने पर सीओ और कोतवाल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बागपत जिले के थाना छपरौली अंतर्गत राठौरा गांव निवासी रवि आर्या (35) की तैनाती एसएसबी 42वीं वाहिनी में थी। उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ मिला है।