बहराइच: औराही में मां के पास सो रहे बेटे को दबोच कर भागा भेड़िया, मां के शोर मचाने पर दौड़े लोग, घायल बालक को छोड़ भागा वन्य जीव
वन प्रभाग की सदर रेंज के औराही गांव में मां के पास सो रहे बेटे को दबोच कर भेंड़िया भागा। तत्काल जागी मां ने वन्यजीव को बालक को ले जाते देख शोर मचाती उसके पीछे दौड़ी। तो परिजन व आसपास के लोग अनहोनी की आशंका से शोर मचाते दौड़े। भेंड़िया घायल बालक को छोड़कर भाग गया। घायल बालक को बेड़नापुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज जारी है।