बहराइच: सेमरहना के पास सड़क पर खड़ी वृद्ध महिला को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में महिला की हुई मौत
मोतीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पर खड़ी वृद्धा को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुर्तिहा कोतवाली के ग्राम पंचायत घुमनाभारू निवासी श्यामा देवी (60) जालिमनगर गई थी। सेमरहना के पास सड़क पर खड़ी थी। उस समय उन्हें लखीमपुर की ओर से आ रही रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे मौत हो गई।