अगिआंव: सावना गांव में आहर में डूबने से 49 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
Agiaon, Bhojpur | Jul 17, 2024 पवना थाना के सावना गांव के आहर में डूबने से एक 49 वर्षीय ब्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सावना निवासी शिव बच्चन सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक शौच करने को ले आहर गया था जहाँ पैर फिसलने से गहरे पानी मे जाने से डूबकर मौत हो गई। शव को निकालकर पोस्टमार्टम को ले सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया। मृतक का कोई संतान नही था।