अगिआंव: बरौली में मुखिया द्वारा पुराना पंचायत भवन गिराए जाने से ग्रामीणों में काफ़ी आक्रोश
Agiaon, Bhojpur | Jul 15, 2024 प्रखण्ड के चासी पंचायत के बनौली गांव में मुखिया द्वारा पुराने पंचायत भवन गिराए जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामिणो ने कहा कि मुखिया ने यह कह कर गिराया गया था कि इसको नये भवन बनाना है लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नही किया गया। यदि जल्द भवन नही बनाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।