सिकंदरा राऊ प्रेस क्लब द्वारा जनपद स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों ने सहभागिता की। कार्यक्रम संयोजक मनोज जादौन व सह-संयोजक गौरव पचोरी पुष्पकांत शर्मा रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार दीपेश भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेस क्लब के संस्थापक संदीप पुंढ़ीर एवं चौ.पंकज यादव का विशेष योगदान रहा।